हाइवे पर एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाती क्रेन।
- फोटो : Rewari
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर आसलवास के समीप ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे आ रहा टैंकर ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। आधे घंटे तक यातायात बाधित रहने से राहगीर परेशान हुए।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास के समीप रविवार सुबह करीब नौ बजे जयपुर की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे आ रहा एक टैंकर ट्रक से जा टकराया। हादसे में टैंकर के चालक और परिचालक को हलकी चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सालावास कट से वाहनों को डायवर्ट भी कर दिया गया। वाहनों को क्रेन से हाईवे से हटाकर रास्ता खोला गया, तब जाकर यातायात शुरू हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली।