फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: सड़क पार कर रही महिलाओंं को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Wed, 20 Sep 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में दो महिलाएं दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पार कर रही थी। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ने रेवाड़ी में उपचार के दौरान दम तोड़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बणीपुर चौक के पास रोड पार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में दूसरी महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
यूपी के छिदामी निवासी दिनेश कुमार, लडवापुरा निवासी महिला मनोज देवी व मसोनी निवासी रिंकू देवी तीनों दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पार कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मनोज व रिंकू को टक्कर मार दी, जबकि दिनेश ने छलांग लगाकर खुद को बचा लिया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू को बावल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीरावस्था में रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। रेवाड़ी में उपचार के दौरान दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें