फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा: डंपर से टकराने बाद कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 11 Jul 2026 09:48 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा (हरियाणा)

सार

डंपर और कैंटर दोनों दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सावरियां होटल के पास किसी कारणवश कैंटर डंपर से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर के इंजन में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सावरियां होटल के पास तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा। हादसे के दौरान चालक और परिचालक समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डंपर और कैंटर दोनों दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सावरियां होटल के पास किसी कारणवश कैंटर डंपर से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर के इंजन में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कैंटर पूरी तरह जल जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें