फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से कार चालक की मौत, 3 घायल

Wed, 28 Sep 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नारनौल रोड पर पाली टावर के पास बुधवार सुबह कैंटर की चपेट में आने से कार चालक बैंककर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन साथी बैंककर्मी घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है, जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी तुषार त्यागी, झारखंड निवासी नवीन और कालूवास निवासी एक युवक भी गुड़गांव स्थित बैंक में नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे ये लोग गुड़गांव से किसी काम से कालूवास गांव कार से आ रहे थे। कार तुषार चला रहा था। जब यह नारनौल रोड पर पाली पावर हाउस के पास ही पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक कैंटर ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गए।

जिसमें से तुषार और नवीन की हालत अधिक नाजुक थी। आनन-फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां तुषार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें