फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100, 200, 800 मीटर दौड़, 4x100 मीटर रिले रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, जेवलिन व डिस्कस थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक डॉ. योगेश यादव व असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम सिंह ने बताया कि छात्राओं ने भाग लिया। कुमारी आरती को सत्र 2025-26 का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने विजेता छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
योग अध्यापिका सरिता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने योग प्रस्तुति दी। उद्घाटन सत्र में गुरुग्राम जोन के खेल उपनिदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज गौरव सोलंकी मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन



कॉमनवेल्थ सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके सोलंकी ने छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। खेल जीवन में अनुशासन, समय की पाबंदी, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने की।

खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें