फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरती सिंह राव ने प्रोटोकॉल पर उठाए सवाल, बोलीं- अधिकारियों की जवाबदेही

Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते। संव
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल में पिछले दिनों आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपने पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के शामिल नहीं होने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने कहा कि प्रोटोकॉल का अपना महत्व होता है। इसके बिना कुछ नहीं है। इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने रामपुरा में शुक्रवार को 30 आधुनिक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रोटोकॉल को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है। प्रोटोकॉल पहले भी था और आज भी है।
उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अपने मायने होते हैं। अगर प्रोटोकॉल नहीं होगा तो फिर उसका कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यह जवाबदेही संबंधित अधिकारियों की होनी चाहिए कि प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों की मांग और उनकी नाराजगी के सवाल पर आरती राव ने कहा कि विभाग को एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही हैं। यदि सभी शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाए तो कई चालक नौकरी से बाहर हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालक अपना काम अच्छी तरह करें। स्वास्थ्य सेवाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश में लगातार शिकायतें आ रही हैं। पहले काम करके दिखाइए, फिर बाकी बातें होंगी।

अहीरवाल की राजनीति में इस वजह से बढ़ी हलचल
30 जून को बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित खेत बचाओ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए थे। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, जिले के तीनों विधायक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और विभिन्न सरकारी बोर्ड-निगमों के प्रतिनिधि नहीं उपस्थित हुए थे। इसके बाद अहीरवाल की राजनीति में सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा था कि कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ है जो गलत है। इसके बाद 6 जुलाई को धारूहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की गैरमौजूदगी ने भाजपा के भीतर खींचतान की अटकलों को और बल दिया।वहीं, जिला परिषद परिसर में हुए उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में सांसद, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और ग्राम सचिव तक के नाम शामिल थे लेकिन स्थानीय विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का नाम नहीं होने से चर्चाएं हुईं।

अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस है एंबुलेंस : राव आरती सिंह
स्वास्थ्य मंत्री राव आरती सिंह ने रामपुरा गांव से 30 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर के लिए 40 एएलएस एंबुलेंस को रवाना किया था। इस प्रकार कुल 70 आधुनिक एंबुलेंस प्रदेशवासियों की सेवा के लिए समर्पित की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह एंबुलेंस आधुनिक उपकरण, नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट से लैस है। इनमें गंभीर रूप से घायल या गंभीर बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान आवश्यक जीवनरक्षक इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें