फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सांसद कंगना रणौत के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। बीजेपी सांसद कंगना रनोट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के नारनौल रोड स्थित गोपाल देव चौक के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में सांसद कंगना रणौत के किसान विरोधी बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि ऐसी महिला सांसद को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कंगना का बयान बेहद निंदनीय और अपमान जनक है। ऐसे बयान देना महिला सांसद को शोभा नहीं देता, जिनमें उन्होंने आंदोलन के दौरान बलात्कार और हिंसा की बात कही और यहां तक कि इसमें चीन और अमेरिका के शामिल होने की बात भी कही। जिलाध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार सांसद कंगना ने किसानों के प्रति जो बयान दिया, वह बहुत निंदनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की हैं कि ऐसी महिला सांसद को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। महिला सांसद होने के नाते होने इस प्रकार का बयान देना ठीक नहीं है। देश के किसानों का भाजपा सरकार द्वारा अपमान किया जा रहा है। भाजपा राज में ही किसानों ने सड़क पर बैठकर लाठियां खाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें