फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राधा-कृष्ण की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Wed, 28 Aug 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। सेक्टर तीन ​स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर तीन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। यहां राधा-कृष्ण की झांकियां और शृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। शाम 7 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता ने किया। मथुरा से आये हुए कलाकारों की ओर से प्रस्तुत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर में रात 12 बजे कान्हा जी के जन्म पर केक के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर आरडब्ल्यूए के प्रधान यशपाल यादव, मंदिर कमेटी सदस्य प्रवीण शर्मा, पूर्व प्रधान सर्वसुख यादव, दीपक अग्रवाल, राजकुमार यादव, महिला मंडल से शकुंतला देवी, कविता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें