फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुआवजा दिलाने के लिए नाबालिग बच्ची का अपडेट कराया आधार कार्ड

Tue, 11 Mar 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अश्लील हरकत के एक मामले में अदालत ने पीड़ित नाबालिग बच्ची को 4 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आदेश दिया था। दोषी को सजा भी सुनाई थी। पीड़ित बच्ची को मुआवजा राशि दिलाने के लिए अधिवक्ता ने बच्ची का आधार कार्ड अपडेट कराया है।
आधार कार्ड अपडेट न होने से बैंक खात खोलने के लिए उसे परेशान होना पड़ रहा था। एडवोकेट कैलाश चंद ने बताया कि अब पीड़ित का आधार कार्ड अपडेट करवा दिया गया है। उसका बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही खाता खुलेगा मुआवजा राशि आते में आ जाएगी। लोकेश गुप्ता की अदालत ने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में एक बुजुर्ग को 21 फरवरी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। साथ ही 4 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक प्रवासी मजदूर पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता है। उसकी बेटी 23 दिसंबर 2022 को दुकान पर सर्फ लेने गई थी। उसी बीच एक बुजुर्ग ने बच्ची को कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। पिता ने केस दर्ज कराया था। पीड़िता के पिता ने सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट कैलाश चंद के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें