फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें आधार ऑपरेटर : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को जिले में आधार परियोजना की समीक्षा के लिए गठित जिलास्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने निर्देश दिए कि वे आधार अपडेशन का शत प्रतिशत कार्य निर्धारित समय सीमा में करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आधार ऑपरेटर अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल में ही ऑपरेटर आधार मशीन ऑपरेट करेंगे और आधार कार्ड मशीन जो हैं वो स्कूल में ही चलें, इसके अलावा कही नहीं। बैठक में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के सहायक प्रबंधक विवेक शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।
एडीसी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आधार के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आधार को नवीनतम और सही जनसांख्यिकीय जानकारी के साथ अपडेट रखा जाए। यूआईडीएआई ने निर्णय लिया है कि आम नागरिक 14 दिसंबर 2024 तक स्वयं ऑनलाईन माध्यम से अपना आधार कार्ड अपडेट करता है तो उससे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जाएगा। उन्होंने आधार अपडेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों से इस संबंध में समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नए नामांकन पर जोर देने की आवश्यकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि डीआईटीएस यह सुनिश्चित करें कि जिले में कम से कम एक किट मिनी सचिवालय में और एक किट एसडीएम कार्यालयों, तहसीलों, उप-तहसीलों और ब्लॉक में तैनात की जाए। जिला आईटी सोसाइटी के पास उपलब्ध सभी किट का उपयोग किया जाए। उन्होंने जिलावासियों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने, जिला प्राधिकरणों के नामित अधिकारियों की ओर से केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और डीआईटीएस द्वारा सक्रिय रूप से आधार नामांकन के लिए चलने-फिरने में असमर्थ, बुजुर्गों और बीमार व्यक्ति के पर आधार अद्यतन करने के किए गए अनुरोधों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में डीआईओ सचिन कुमार, एडीआईओ कृष्ण गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव सहित स्वास्थ्य विभाग, डी क्रीम, बैंकों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें