फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी में कार्यरत युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक क्षेत्र के निजी कंपनी में कार्यरत युवती जिला शाहजहांपुर निवासी निशा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह पिछले दो महीनों से बावल के गांव करनावास में किराये के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन

निशा बावल की एक कंपनी में कार्यरत थी। सोमवार रात वह मकान की छत पर गई, जहां उसने लोहे के सरिए से अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशा फोन पर गांव के ही किसी युवक से बातचीत किया करती थी, हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का सीधा आरोप नहीं लगाया। मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी और उसकी मौत के लिए किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें