फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, मौके से मिला सुसाइड नोट

Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के ढालियावास गांव में बुधवार की रात विकास यादव (19) ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को मौके से चार लाइन का सुसाइड नोट मिला जिसमें युवक ने कहा है कि व जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।
सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


घटना के समय विकास घर पर अकेला था। उसकी मां मायके गई थी। बड़े भाई गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि पिता खेती करते हैं। बुधवार शाम पिता टहलने के लिए गांव की ओर गए थे। देर शाम लौटने पर घर का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार विकास ने 12वीं की परीक्षा 98 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पास की थी। फिलहाल घर पर ही रह रहा था। परिवार ने किसी भी तरह के प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। घटना को लेकर परिजन भी स्तब्ध हैं।
-
वर्जन
मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।-संजय, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें