फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 09 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। हरचंदपुर गांव स्थित निहाल कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास छपरा, बिहार निवासी 28 वर्षीय युवक जितेंद्र राय का शव पाया गया। वह करीब दो-तीन महीने पहले भिवाड़ी आया था और यहां मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

जितेंद्र अकेले किराए के कमरे में रहता था, जबकि उसका परिवार बिहार में ही रहता है। पुलिस को शुरूआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण, एसपी अतुल साहू और थाना अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की गई है। डीएसपी चौधरी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें