फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी में करंट लगने से युवक की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिवार का हंगामा

विज्ञापन
कंपनी के बाहर एकत्रित हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे में शीशा बनाने वाली कंपनी एसआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर कंपनी प्रबंधन ने पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। कंपनी की ओर से पूरे मामले में कोई भी बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कंपनी में कार्य करने के दौरान पानी में करंट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि प्रदीप को काफी देर तक अस्पताल नहीं ले जाया गया, वह मौके पर ही पड़ा रहा। इसी लापरवाही के कारण प्रदीप की मौत हुई है।
मौत की सूचना पर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। परिवार ने कार्रवाई की मांग की। मृतक की शिनाख्त गुर्जर माजरी गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। एक ढाई साल का बेटा है और पत्नी 7 माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने कहा कि अगर कंपनी ने परिवार काे मुआवजा, भाई को नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा नहीं उठाया तो प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदीप ने करीब एक साल पहले नौकरी शुरू की थी। वह शीशा कटिंग के बाद निकलने वाले पाउडर और वेस्ट को बाहर निकालने का काम करता था। परिवार ने मुआवजे की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कंपनी के बाहर एकत्रित हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें