भिवाड़ी। सरकारी स्कूल निंबाहेड़ी में चोरों ने मुख्य गेट और कई कमरों के ताले तोड़कर करीब 100 किलोग्राम दूध पाउडर और 8 पंखे चुरा लिए। यह दूध पाउडर बच्चों के मिड-डे मील या पोषाहार कार्यक्रम के लिए रखा गया था। सुबह जब स्कूल खोला गया तो शिक्षकों को मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर कई कमरों के ताले भी टूटे हुए पाए गए। एक कमरे में रखे संदूक को जबरन खोलकर सामान गायब था।