फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राम नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राम नवमी के पावन अवसर पर कैलाशपुर (ढाणी जाटूसाना) स्थित प्रसिद्ध मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र सर्वदेव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहली बार था जब इतने बड़े स्तर पर आस्था, सेवा और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन करने के पश्चात 265 महिलाओं की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली गई। शिव राम सेवा संस्थान के संयोजक डॉ. टीसी राव ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवा को विशेष प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 9 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी) निशुल्क की गई। दंत चिकित्सा शिविर में 105 लोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ टीम की ओर से 200 से अधिक लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन

80 से अधिक लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित भंडारे एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई।

-

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
शिव राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैप्टन रामकिशन ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 2 पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं को 1-1 लैपटॉप दिए व ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100 की नगद राशि प्रदान की गई जबकि 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को 2500 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में ये रहे शामिल:


इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों से आए संत-महात्माओं, जिनमें श्रद्धेय स्वामी धीरज गिरी महाराज (गोकलपुर), स्वामी समर्पनानंद महाराज (श्रीमद् भागवत सेवा आश्रम, दडोली), बहन निर्मला (ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय, कोसली), आचार्य नीरज मेंधार्थी (महेंद्रगढ़), सहित अनेक संस्थाओं के लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार रहे। इनके साथ ही कर्नल मुनीलाल यादव, कर्नल महावीर यादव, कर्नल सुनील यादव, कर्नल जल सिंह भाटोटिया, कर्नल गोपाल सिंह, मेजर श्रीराम सिंह, जगफूल यादव, रविन्द्र आशावादी, मदन कोसलिया, डॉ. दारा सिंह, सत्यवीर नाहडि़या, नरेश चौहान, विक्रम सरपंच बोहतवास उपस्थित रहे।

कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें