संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने यूपी के जिला सहारनपुर पुलिस के चोरी के मामले में वांछित आरोपी को काबू करके थाना सदर बाजार पुलिस के सुपुर्द किया है। काबू किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला गंधावरी के गांव बारिया निवासी राजेश सिंह के रूप में हुई है। आरोपी राजेश सिंह के खिलाफ यूपी के जिला सहारनपुर के थाना सदर बाजार में चोरी का मामला दर्ज है।
आरोपी ने थाना सदर बाजार क्षेत्र से साढ़े 4 लाख की चोरी की थी। आरोपी राजेश सिंह काफी दिनों से फरार चल रहा था। पूछताछ के दौरान सरदार राजेश सिंह ने बताया कि वह एमपी के इंदौर से 50 हजार रुपये, राजगढ़ में 40 हजार रुपये व गुजरात के अहमदाबाद में 35 हजार रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुका है।
जांचकर्ता एएसआई योगेश कुमार ने बताया की आरोपी सरदार राजेश सिंह पंजाब के लुधियाना से रेवाड़ी आया था। किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।