फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्लास्टिक गोदाम में लगी अचानक आग

Sun, 10 May 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कूड़े के प्लास्टिक गोदाम में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बावल। एनएच-48 के पास शनिवार को एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें