रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव और पंचायती राज उपचुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 109 बोतल अंग्रेजी और 35 बोतल देसी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार सीआईए टीम ने थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में बिहार के बेगूसराय जिले के गांव मेघावल निवासी व वर्तमान में ढालियावास में किराये पर रह रहे सुबोध को 17 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी बबलू को 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 17 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थाना शहर पुलिस ने अर्जुन नगर निवासी अशोक कुमार और साधुशाह नगर निवासी कमलकांत उर्फ खोटा को 9 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।