फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर बावल में स्टेडियम, चौक, स्कूल या विवि बने : डॉ. कृष्ण

विज्ञापन
विधानसभा में बावल क्षेत्र के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्
विज्ञापन
बावल। बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने वीरवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान उठाया।
विज्ञापन

विधायक कृष्ण कुमार ने कहा कि बावल क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी शहीद राव तुलाराम के नाम से स्टेडियम, विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय से बनवाया जाए। स्वतंत्रता सेनानी के नाम से चौक का निर्माण भी करवाया जाए। इसके साथ-साथ विधायक ने बावल में पॉलिटेक्निकल कॉलेज, आईटीआई, 32 केवी सब स्टेशन बनाने की मांग उठाई।
इसके अलावा बावल म्युनिसिपल कमेटी के विस्तार, बावल मार्केट कमेटी बनाने, सब यार्ड से प्रिंसिपल यार्ड बनाने, बनीपुर चौक से बावल बाईपास बनाने और खोल क्षेत्र में महाविद्यालय बनाने की मांग भी विधानसभा में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ड्योढ़ी और करनावास सहित अन्य गांवों में जलभराव वाले गांवों की परेशानी दूर करने की मांग को भी प्रमुखता के साथ उठाया। विधायक ने कहा कि बावल क्षेत्र के विकास के लिए वह संकल्पित हैं और लगातार विकास कार्य करवाकर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें