फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलाया जाएगा विशेष सर्वे अभियान

Fri, 02 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा ताकि इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसको लेकर एडीसी राहुल मोदी ने शिक्षा विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सर्वे का गाइड लाइन जारी किया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में विशेष ट्रेनिंग सेंटर पर शिक्षा वालंटियर की ओर से पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय, खंड तथा जिला स्तर पर किये जाने सर्वे कार्य की गाइडलाइन जारी की गई है।
विभागों के अधिकारी सहित एसएमसी, पंचायत, आंगनबाड़ी वर्कर्स, नंबरदार, शिक्षा स्वयंसेवक और जिला के विभिन्न एनजीओ के माध्यम से सर्वे के दौरान सर्वेयर की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी अपनी भूमिका को पूरी लगन से निभाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के एपीसी कृष्ण, उप अधीक्षक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9416417326 और 8901922300 पर किसी भी आउट ऑफ स्कूल बच्चों की जानकारी देने के लिए कोई भी शिक्षक या अभिभावक संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर 9 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
क्लस्टर स्तर पर 12 व 13 जनवरी, खंड स्तर पर 14 व 15 जनवरी तथा जिला स्तर पर 16 जनवरी से 19 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर नवाचार प्रक्रिया में यथासंभव प्रशासनिक सहायता दी जायेगी।
बैठक में एसी यूटी रूहानी, जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा सहित खंड शिक्षा अधिकारी बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी तथा हयूमाना एनजीओ से रतिराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें