शॉपिंग कॉम्पलेक्स का नारियल फोड़कर शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मण यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण यादव ने शनिवार को शहर के सेक्टर तीन में कम्युनिटी सेंटर के निकट 1.67 करोड़ की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर के विकास और समस्याओं के निदान को लेकर उनका होमवर्क जारी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ विकास की नई परियोजनाओं एवं कार्यों को लगातार गति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण शुरू होने के छह माह में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद