कोसली। कोसली अनाज मंडी में एक करोड़ 91 लाख 76 हजार रुपये की लागत से नए शेड का निर्माण करवाया जाएगा। इस कार्य का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। विधायक अनिल यादव ने बताया कि कोसली अनाज मंडी में नवनिर्माण कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है। इस राशि से नया कवर्ड शेड बनवाया जाएगा। इसके अलावा एक सुलभ शौचालय का निर्माण होगा और पुराने शेड की मरम्मत करवाई जाएगी।
विधायक ने बताया कि नए शेड के बनने से फसल की खरीद के समय स्टॉक रखने में सुविधा होगी और बरसात आने पर मंडी में किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोसली अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों की सुविधा में विस्तार करते हुए नए शेड व सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्द ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।