फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सर्विस लेन पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई

Wed, 05 Aug 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी पास से गुजरते कांवड़िए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई है। डिवाइडर और रस्सियों के माध्यम से तैयार इस सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को वाहनों की आवाजाही से सुरक्षित रखना है लेकिन गांव मालपुरा के पास सर्विस लेन में कई दिनों से भरे गंदे पानी ने इस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जलभराव के कारण कांवड़ियों के लिए बनाई गई पूरी लेन पानी में डूब गई है। ऐसे में श्रद्धालु या तो गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं या फिर सुरक्षा घेरा छोड़कर मुख्य मार्ग पर वाहनों के बीच से निकल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण मनोज, संजय, अशोक, करतार और जयपाल ने बताया कि पुलिस का यह कदम सराहनीय है, लेकिन जलभराव के कारण इसका उद्देश्य अधूरा रह गया है। उनका कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा तभी सुनिश्चित होगी, जब मार्ग पूरी तरह जलभराव मुक्त हो।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जहां ट्रैफिक पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भी समय रहते जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने मांग की कि कांवड़ यात्रा के दौरान ही नहीं, बल्कि स्थायी रूप से इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें