फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाज के वंचित वर्ग तक भोजन पहुंचाने का दोहराया संकल्प

विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत शहर में आहार परियोजना के तहत भंडारा लगाकर राहगीरों को भोजन वितरित करते रोटरी क् - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट ने मासिक आहार परियोजना के तहत रविवार को शहर में भंडारा लगाकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगाें व राहगीरों को भोजन खिलाया। अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने समाज के वंचित वर्ग तक भोजन पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत जग्गा ने बताया कि आहार परियोजना का उद्देश्य भूखे एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है। यह सेवा कार्य नियमित रूप से प्रत्येक माह किया जाता है। रोटरी क्लब समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
सचिव रोटेरियन अंकुश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं, लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। इस दौरान परियोजना के चेयरमैन राजेश मक्कड़, अतुल कुमार खट्टर सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें