फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकली में पानी निकासी का होगा प्रोजेक्ट तैयार, विधायक ने दिए निर्देश

विज्ञापन
अधिकारियों से बातचीत करते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
कोसली। कस्बे में विधायक अनिल यादव ने स्थानीय अनाज मंडी में जन शिकायतों की सुनवाई की और पानी की निकासी, बाईपास बनवाने जैसी विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

विधायक अनिल यादव ने कहा कि भाकली-1 और भाकली-2 ग्राम में बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस पानी की निकालने के लिए दोनों गांवों की भूमि का सर्वे प्लान बनाया गया है। जिस पर पाइपलाइन ड्रेन व एसटीपी बनवाने के लिए आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांव कोसली के हरदेवा जोहड़ में भी बारिश का पानी भरने से ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो जाती है। इस पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का सर्वे करवाया जाए।
विज्ञापन

विधायक ने एसडीएम विजय कुमार यादव को निर्देश दिए कि कोसली-भाकली का बाईपास पूरा बनवाने के लिए जुड्डी, नठेड़ा आदि गांवों के किसानों से बातचीत की जाए जिससे अधूरी पड़ी हुई इस परियोजना को पूरा करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें