फोटो : 7अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। राजस्थान के गोरक्षक अनिल यादव की प्रथम पुण्यतिथि एवं गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच फिदेड़ी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अलवर में किया गया। प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान, वृंदावन के साधु महात्माओं ने गो माता की रक्षा पर चिंतन मंथन किया। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने कहा कि पहले से गोतस्करी कम हुई है। वृन्दावन से गोपेशवर महाराज एवं उपस्थित संत समाज ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी एवं विधायक लक्ष्मण यादव को विश्व का पहला गो रक्षक चौक के शिलान्यास की प्रशंसा की एवं गो रक्षकों का उत्कृष्ट सम्मान बताया।
वहीं, गोरक्षक सम्मान समिति ने राजस्थान में गौ रक्षक का चौक एवं सम्मान दिलाने के लिए राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह को ज्ञापन दिया। रविंद्र आशावादी ने अपने विचार रखते हुए मंत्री से कहा कि हरियाणा में गौ रक्षक सोनू सरपंच फिदेड़ी के नाम विश्व का पहला चौक बन सकता है तो राजस्थान में अनिल यादव के नाम एवं भारत में सभी गो रक्षकों के नाम गाे रक्षक चौक बनने चाहिए इसको लेकर सभी गो भक्त देशव्यापी अभियान चलाएंगे।