फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जैसलमेर हाईवे पर चलती बोलेरो में लगी आग, हड़कंप

Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जैसलमेर हाईवे पर हरिनगर के पास एक चलती बोलेरो में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तबतक गाड़ी जलकर नष्ट हो चुकी थी। जांच में पता चला है कि यह बोलेरो गैंगस्टर महेश सैनी की थी जो कई मामलों में वांछित रह चुका है।
यह बोलेरो लंबे समय से हुसैनपुर निवासी सतपाल चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह रात में किसी काम से जा रहा था। इसी बीच हरिनगर के पास अचानक बोलेरो में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा थाने के एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें