फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पिलाई पोलियो रोधी दवा

Thu, 02 Jul 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में योगदान दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों की ओर से अभियान में पूरे उत्साह के साथ कार्य किया गया। जो बच्चे 28 जून को बूथों तक नहीं पहुंच सके उन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घरों पर जाकर पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रत्येक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें