फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण कर शादी में आई युवती से दुष्कर्म, दो युवकों पर केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शादी में आई युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक पीड़िता को जबरन कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला निवासी युवती ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने परिवार के साथ रेवाड़ी जिले में शादी में आई थी। शादी में सभी रिश्तेदार थे। शादी में एक लड़की उससे आकर मिली। पीड़िता के मुताबिक वह उसे नहीं जानती थी। इस दौरान जब बातचीत आगे बढ़ी तो बताया कि गाड़ी से कुछ सामान लाना है। वह गाड़ी के पास चली गई। ड्राइवर की सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। दोनों पिछली सीट पर बैठ गईं। थोड़ी देर बाद दूसरी लड़की ने कहा कि वह पानी पीकर अभी आएगी। उसके बाद वह वहां से चली गई। इस बीच चालक सीट पर बैठा युवक भी चला गया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद जैसे ही वह गाड़ी से उतरने लगी, तभी दो अन्य युवक आए और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गए। कार में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिवार को अनहोनी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर जाकर पुलिस ने युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। उसके बाद दोनों आरोपियों पकड़ लिया। युवती का कहना है कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें