फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू में आज होगी पांच किलोमीटर नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन

Sun, 12 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 13 जुलाई को सुबह 7 बजे जिलास्तरीय पांच किलोमीटर की ड्रग एब्यूज अवेयरनेस मैराथन (रेड रन) आयोजित की जाएगी। मैराथन का आयोजन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण विभाग और यूथ रेडक्रॉस की ओर से जिला एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने बताया कि 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
जिला एड्स नियंत्रण समिति के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष ने बताया कि हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए ऐसी मैराथन आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले की मैराथन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र दहिया और उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप यादव के निर्देशन में आईजीयू परिसर में कराई जाएगी। आयोजन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. खुशबू यादव भी सहयोग करेंगी।
विश्वविद्यालय की ओर से निदेशक छात्र कल्याण प्रो. अदिति शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. सुशांत यादव तथा वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक प्रो. समृद्धि आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम विजेता को 2500 रुपये, द्वितीय को 1500 रुपये, तृतीय को 1000 रुपये तथा चतुर्थ और पंचम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष तीन पुरुष और तीन महिला विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें