फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिजली चोरी करने पर लगा 30.25 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 06 Feb 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। क्षेत्र में बिजली चोरी के बढ़ते मामलों पर जयपुर डिस्कॉम (विद्युत वितरण निगम) ने सख्त रुख अपनाया है। वीरवार को गठित 13 विशेष टीमों ने भिवाड़ी और मुंडावर के कई इलाकों में छापे डाले। सभी टीमों ने 1,92,405 यूनिट बिजली चोरी का आकलन किया गया और 30.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। भिवाड़ी अधीक्षण अभियंता जेपी बैरवा ने बताया कि खिजुरिवास, आलमपुर, उदयपुर मटीला, साहड़ोद, खानपुर, नांगलिया, और मुंडावर क्षेत्र के नागल उदैया, पहल, अजरका, जाट भगोला, सूरज सिनेमा, घटाल, जिंडोली में बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

-

तांत्रिक बनकर कंपनी कर्मचारी से ठगे 6.27 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

भिवाड़ी। खुशखेड़ा थाना पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कंपनी कर्मचारी की पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर टोना-टोटका और परिवार की स्थिति सुधारने के नाम पर करीब 6.27 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी मोहम्मद दानिश खान (26 वर्ष) निवासी मेरठ (यूपी) खुद को तांत्रिक बताता है।
तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि संदीप मौर्य ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने का दावा किया। संदीप की सगाई टूट चुकी थी और दोबारा सगाई नहीं हो रही थी, जिससे वह बेहद परेशान था। आरोपी की बातों में आकर संदीप ने पहले हवन-पूजन के नाम पर मई 2025 में 5 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे उसे मानसिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया और श्मशान पूजा न करने पर घर में किसी की मौत होने का डर दिखाकर करीब डेढ़ महीने में रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें