फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टायर बदलते समय डंपर ने ट्रॉला चालक को मारी टक्कर

Sun, 03 May 2026 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। हाईवे पर ट्राला का टायर बदलते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने चालक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। ट्राॅले का टायर पंचर हो गया था, जिसके चलते चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने संतुलन खो दिया और ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है, थाने में विस्तृत रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें