फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 30आरोपी, जितेंद्र सोनी उर्फ सोनू। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेवाड़ी यूनिट ने बड़ा तालाब के पास से 9.38 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मोहल्ला बास सिताब राय निवासी जितेंद्र सोनी उर्फ सोनू है।
विज्ञापन

यूनिट के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी में आरोपी के पास से 9.38 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशा बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, मानस पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें