फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोगाजी भक्तों का उमड़ा स्टेशन पर सैलाब

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर उमड़ा गोगा भक्तों का सैलाब। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
नांगलमूंदी। राजस्थान के गोगामेड़ी में हर साल आयोजित होने वाले मेले को लेकर रेलवे की तरफ से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। वहीं, गोगा नवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर एक विशेष निशुल्क राहत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मास्टर कुलजीत यादव की ओर से उनकी दिवंगत दादी की स्मृति में आयोजित किया गया जो दूसरा शिविर था।
विज्ञापन

गोगामेड़ी शिविर में दूर-दराज से आए गोगा भक्तों के लिए भोजन, आवास, दवाइयों और महिलाओं के लिए स्नान जैसी सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था की गई। आयोजकों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा प्रदान करना और उनकी आस्था के अनुभव को सहज बनाना रहा।
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने भी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जिससे भक्तों को यात्रा में राहत मिली और भीड़ का सुचारू प्रबंधन संभव हो सका।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जाहरवीर गोगा जिन्हें गोगाजी या जाहरपीर के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान और उत्तर भारत के लोकप्रिय लोकदेवता हैं। गोगा नवमी का मेला उनकी वीरता, जनकल्याण और जनआस्था का प्रतीक माना जाता है।
चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई
राजस्थान के गोगामेड़ी में हर साल आयोजित होने वाले मेले को लेकर रेलवे की तरफ से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें दो जोड़ी ट्रेनें रेवाड़ी जंक्शन से चलेंगी। वहीं श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04791, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 21 अगस्त तक और 30 अगस्त से दो सितंबर तक रेवाड़ी से सुबह छह बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान कर 10:40 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04792, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त तक और 30 अगस्त से दो सितंबर तक गोगामेड़ी से 11.45 बजे प्रस्थान कर 16.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन महेंद्रगढ, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन में 15 साधारण, द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होंगे। द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित श्रेणी के रूप में रहेंगे।
गाड़ी संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त तक
गाड़ी संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त तक और 31 अगस्त से दो सितंबर तक रेवाड़ी से 18.00 बजे प्रस्थान कर 22.55 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04796, गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त तक एवं 31 अगस्त से दो सितंबर तक गोगामेड़ी से 23.20 बजे प्रस्थान कर 05.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग मेें महेंद्रगढ़, लोहारू व सादुलपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 15 साधारण, द्वितीय शयनयान श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें