फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 12 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी, रफीक खां। स्रोत : पुलिस - फोटो : टूंडला स्टेशन पर गांजा सहित पकउ़ा गया आरोपी व पुलिस टीम पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 12 साल पुराने हाईवे लूटकांड के 5 हजार के इनामी वांछित बदमाश जिला डीग के लेवड़ा निवासी रफीक खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से ड्राइवरी करके फरारी काट रहा था। आरोपी विभिन्न गाड़ियों पर ड्राइवर की नौकरी करके अपनी पहचान छिपाकर बच रहा था।
विज्ञापन

तिजारा थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि यह वारदात 23 फरवरी 2013 की है। महेश्वरी निवासी रविन्द्र कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से टोल प्लाजा के आगे पलडिया स्टैंड पहुंचे थे। तभी एक इंडिका कार में सवार 5-6 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें दबोच लिया।
बदमाशों ने रविन्द्र को बंधक बनाया, नकदी, पर्स, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी छीन ली। इसके बाद उसको कार में डालकर बंबोरा घाटा किशनगढ़ बास ले गए, वहां दोबारा तलाशी ली और फिर अलवर की तरफ फरार हो गए। इस मामले में तिजारा थाना में मामला दर्ज हुआ था। अब तक इस गैंग के 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मुख्य आरोपी रफीक खां 12 साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें