फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाथों की मेहंदी उतरने से पहले दहेज प्रताड़ना से तंग महिला अधिवक्ता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 07 Dec 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही विश्वकर्मा काॅलोनी में एक महिला अधिवक्ता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मृतका की मां की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव गोरिया निवासी आकांक्षा की शादी 24 नवंबर को भाकली बी पंचायत क्षेत्र की विश्वकर्मा काॅलोनी में हुई थी। आकांक्षा ने वकालत की डिग्री प्राप्त की थी और पेशे से वकील थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने आकांक्षा से दहेज की मांग की और इससे परेशान होकर उसने फंदा लगा लिया।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ससुराल के लोग लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। कोसली थाना पुलिस ने मृतका की मां प्रमिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें