फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माजरा में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगा दी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। माजरा गांव में एक 23 वर्षीय गोविंद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक माजरा स्थित एम्स परिसर में एल एंड टी कंपनी में कार्यरत था। युवक माजरा गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। घटना वाले दिन वह दिन में अपने कमरे पर अकेला था। साथी किरायेदार काम से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। संवाद



नंदरामपुर बास रोड पर हुआ हादसा, मौत

धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के निकट बुधवार को तेज गति से एक वाहन ने खच्चर रेहड़ी को टक्कर मार दी जिससे रेहड़ी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बास रोड पर जाम लग गया। मृतक राजस्थान का रहने वाला था। हादसा होने पर टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुकानदारों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें