रेवाड़ी। पुराने नोट के बदलने के नाम पर एक व्यक्ति को 95 हजार रुपये की चपत लगाने के मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जैनाबाद निवासी युद्धवीर सिंह ने बताया कि 4 जून को यू ट्यूब पर पुराने नोटों के बदले ज्यादा रुपये देने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। ठगों ने दावा किया कि 5 रुपये का पुराना ट्रैक्टर वाला नोट 25 लाख रुपए में खरीदेंगे।
ठगों ने युधवीर से चार किस्तों में पैसे मांगे। पहले 7,200 रुपये, फिर 25,120 रुपये, तीसरी बार 20 हजार रुपये और चौथी बार 43,500 रुपये, कुल 95,820 रुपये की ठगी हुई। पैसे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक और एचडीएफसी बैंक से यूपीआई के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।