फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसली रेलवे स्टेशन का 95 प्रतिशत कार्य पूरा : आशीष

Sat, 28 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने कोसली रेलवे स्टेशन पर 13.90 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि स्टेशन पर 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। स्टेशन पर 21 लाख रुपये की लागत से 40 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे हरित ऊर्जा का उपयोग होगा।
इसके अतिरिक्त 6.62 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन कक्ष और बुकिंग ऑफिस का जायजा लिया और सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइटिंग, दीवारों पर आर्टवर्क और स्थानीय कला-संस्कृति का समावेश किया जाएगा। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उपयुक्त साइनेज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

यात्री सूचना प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें