फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में 11 विद्यार्थियों सहित 92 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करती स्वास्थयकर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना का कहर अब जिले में पूरी तरह देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिले में 11 विद्यार्थियों सहित इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा 92 नए संक्रमित मिले हैं। साथ ही पड़ोसी राज्य दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद शहर के बाजार में इसका डर दिखने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि प्रदेश सरकार साफ कर चुकी है कि अभी प्रदेश में लॉकडाउन की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन बिगड़ते हालात के बीच लोग खुद डरे हुए हैं। यही कारण है कि सोमवार को बाजार में डर के बीच राशन की दुकान पर कुछ ज्यादा ही भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं गुटखा, तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट के दाम अचानक बढ़ गए हैं। लोगों ने इसकी जमाखोरी भी शुरू कर दी है। तेजी के साथ बढ़ते कोरोना के मामलों से आम लोगों की सांसे फूलने लगी है, जिससे अब बाजार में लोगों की भीड़ भी कम हो गई हैं।
नागरिक अस्पताल के सीएमओ सुशील माही ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 188502 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 176470 लोग निगेटिव पाए गए और शेष 12032 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से 11588 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 77 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा सर्वाधिक 450 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिले में 367 कोरोना के केस एक्टिव हैं। सोमवार को 49 लोगों नेे कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से मिले कोरोना संक्रमित
सोमवार को रेवाड़ी शहर से 42, धारूहेड़ा से 8, कोसली से 5, भाड़ावास से 7, डहीना से 2, फतेहपुरी से 11, गुरावड़ा से 10, गुड़ियानी से 4 व कसौला से 3 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 11 स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमितों की कोरोना वैक्सीन की डोज देने प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है।
इस क्षेत्र से हुए ठीक
रेवाड़ी शहर से 32, हसनपुर से 1, प्रहलादपुर से 1, मसीत से 1, बुढ़पुर से 2, नठेड़ा से 1, गुड़ियानी से 1, कुंड से 1, कोसली से 2, नाहड़ से 1, जैनाबाद से 1, सीहा से 1, पीथड़वास से 1 व धारूहेड़ा से 3 नागरिकों ने कोरोना को मात दी हैं। डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी निगरानी रखी जा रही है।
बाजारो में नहीं रख रहे रहे सामाजिक दूरी व मास्क का ध्यान
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन लोगों द्वारा न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके बाद भी लोगों कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें