अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के गांव नाहड़ में जून माह में वॉलीबॉल खेल रहे युवक के साथ मारपीट करने व हवाई फायर करने के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव बलान निवासी विक्रम उर्फ बिक्का के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नाहड़ निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 जून की शाम को वह गांव निवासी अमित, रोहित, मनीष, हेमंत व तरुण आदि के साथ स्कूल ग्राउंड में वॉलीबॉल खेल रहा था। इसी दौरान हिमांशु उर्फ छोटू अपने कुत्तों को लेकर ग्राउंड में पहुंच गया। वहां उसकी छोटू व पटवारी से बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसपर पटवारी के साथ मारपीट की थी। खेलने वाले लड़कों द्वारा शोर मचाने पर तीनों लड़के बाइक पर बैठकर हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे। कोसली थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने, हवाई फायरिंग, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई श्ुुरू कर दी थी। कोसली पुलिस ने मंगलवार रात को एक आरोपी विक्रम उर्फ बिक्का को गिरफ्तार कर लिया।