फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख बैग से अटी मंडी, तीन दिन से गेहूं खरीद पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
उठान-खरीद नहीं, बारदाना का संकट, तीन लाख बैग से अटी मंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी
शहर की अनाज मंडी में गेहूं की समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद पर तीन दिन से ब्रेक लगा हुआ है। उठान व्यवस्था पूरी तरह से चौपट होने के बाद मंडी में अभी भी तीन लाख से अधिक गेहूं के बैग पड़े हैं। इससे व्यवस्था सुधरने की बजाय बिगड़ती ही जा रही है। दूसरी तरफ बारदाना समाप्त होने से भी किसान परेशान हैं।
रेवाड़ी मंडी में 2 अप्रैल से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की गई थी। शुरूआत के समय खरीद प्रक्रिया धीमी रही। इसी बीच दो बार बारिश होने के कारण खरीदा गेहूं भीग गया। इस वजह से उसका समय पर उठान नहीं हो सका। उधर मौसम में सुधार होने के बाद बड़ी संख्या में किसान बिक्री के लिए पहुंचे। इसके बाद अब तक पांच लाख से अधिक कट्टों की खरीद की जा चुकी है। खरीद के बाद से मौसम में भी सुधार होने पर एजेंसियों ने उठान पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस वजह से मंडी में तीन दिनों से हालात बिगड़े हैं। हालात यह है कि मंडी में करीब तीन लाख कट्टे पड़े हैं जिनका उठान नहीं होने के कारण खरीद भी बंद हो गई है। वहीं रही-सही कसर बारदाना समाप्त होने के बाद पूरी हो गई है जिसके बाद मंडी में आने वाले किसानों के पास वापिस लौटने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन


वेयर हाउस के बाहर कतार
रेवाड़ी मंडी में खरीदा जा रहा गेहूं नजदीकी ही वेयर हाउस के गोदामों में उतारा जा रहा है लेकिन उसके लिए पर्याप्त इंतजाम के अभावों में मंडी से जाने वाला एक ट्रक 20 से 24 घंटे बाद वापस मंडी में पहुंच रहा है।
-----------------------
मैं सुबह से गेहूं लेकर आया हूं लेकिन यहां पर कह रहे हैं कि खरीद नहीं होगी। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद गेहूं भीग गया था अब सुखाकर लाए हैं तो यहां पर परेशानी जस की तस बनी हुई है। - रतनलाल, किसान
----------------
एक तरफ पहले से ही मौसम खराब हो रहा है तथा अब यहां पर तीन दिन से गेहूं खरीद नहीं की जा रही है। किसान परेशान है क्या करें कोई सुनने वाला ही नहीं है। हालात यह है कि मंडी में गेहूं डालने तक जगह नहीं बची है जिससे कई बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। - जयराम, किसान
----------------
सरकार द्वारा तय नियम किसानों के लिए परेशानी बन गए हैं। अब नमी कम है लेकिन खरीद नहीं की जा रही तथा मौसम खराब होने के कारण चिंता बढ़ी हुई है। यदि फिर से गेहूं भीग गया है तो कई दिनों तक कोई खरीदने वाला नहीं बचेगा। मोहर सिंह, किसान
--------------
मैं सुबह ही अपने गेहूं लेकर पहुंच गया था लेकिन खरीद करने वाले अधिकारी ही नहीं आए हैं। पिछले दो-तीन दिनों से यही स्थिति बनी हुई है जिससे हमारे पास सिवाय परेशान होने के अलावा कोई चारा नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह खरीद शुरू करने से बेहतर प्रबंध करे। - रामानंद, किसान
विज्ञापन

------------------
मंडी से उठान नहीं होने की वजह से अवश्य दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से खरीद बंद करनी पड़ी। मौसम को देखते हुए हम तेजी से उठान करा रहे हैं तथा जल्द ही खरीद प्रारंभ करा दी जाएगी। - मनोज पाराशर, डीएम वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें