पुलिस ने आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
तीन दिन पूर्व दिल्ली-जयपुर हाईवे पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही के बाद पुलिस ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर बुधवार रात आठ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुछ चालक वाहनों को सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गए।
कसौला थाना पुलिस ने गांव चिरहाड़ा के निकट से नूहं निवासी अख्तर व गुवालदा निवासी रफीक को ओवरलोड वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सोहना टी-प्वाइंट के निकट से अलवर के गांव बाबरिया निवासी दयाराम, नंगली बलहीर निवासी धर्मबीर सिंह, काकर निवासी प्रवीण तथा खोल थाना पुलिस ने गांव माजरा के निकट से दो डंपर जब्त किए हैं। दोनों की चालक डंपरों को छोड़कर फरार हो गए। माजरा के निकट से पकड़े दोनों ही डंपरों से पुलिस को वाहन से संबंधित कोई थी कागजात नहीं मिले। धारूहेड़ा में सोहना टी-प्वाइंट के निकट से पकड़े दो ओवरलोड डंपरों से भी पुलिस को चालकों के पास से कोई कागजात बरामद नहीं हुए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।