फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हकेंवि की ओर से आयोजित ट्रैकिंग में 90 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- ट्रैकिंग अभियान में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग, ट्रैकिंग एवं एडवेंचर क्लब एवं योग विभाग की ओर से खुडाना ग्राम स्थित भगवती मां मंदिर की ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। ट्रेकिंग में विश्वविद्यालय के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साथ ही प्रतिभागियों ने भगवती मां मंदिर के प्रांगण में पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ और सामूहिक आरती में भी सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय पाल ने बताया कि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय शिक्षक और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत रहता है।
विश्वविद्यालय में विभिन्न क्लबों एवं सेल की स्थापना की गई है जो विद्यार्थियों के सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक, भावनात्मक एवं मानसिक विकास के विविध आयामों पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में योग ट्रैकिंग एडवेंचर क्लब के साथ-साथ योग विभाग के डॉ. नवीन, भूगोल विभाग से डॉ. खेराज, फिजिकल एजुकेशन से डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. संदीप ढुल, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. दीपक राणा, डॉ. शम्मी मेहरा, डॉ. अरुण काजला, डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. किरण रानी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
डॉ. अजय पाल ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और अध्यात्म से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिसके माध्यम से वे अपने नियमित शैक्षणिक वातावरण से बाहर निकलकर सामाजिक एवं प्राकृतिक परिवेश में प्रकृति का साक्षात्कार कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें