फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मई को जन्में मतदाताओं ने मतदान करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में 12 मई को जन्मे मतदाताओं को मतदान करने व अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में जाति, धर्म व संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष रूप से देशहित में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिन मतदाताओं का जन्म दिन 12 मई को है उनके लिए लोकतंत्र का यह पर्व इस बार विशेष यादगार रहेगा, क्योंकि में 12 मई को ही लोकसभा का चुनाव भी हो रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 31 जनवरी 2019 के बाद रेवाड़ी जिला में 21278 नए वोट बनाए गए हैं, जिनमें बावल विस क्षेत्र के 5116 जिनमें 2711 पुरूष व 2405 महिला मतदाता, कोसली विस क्षेत्र में 5685 जिनमें 2989 पुरुष व 2696 महिला मतदाता तथा रेवाड़ी विस क्षेत्र में 10477 जिनमें 5339 पुरुष और 5138 महिला मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 20 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5 कोसली विस में, 5 बावल विस में तथा 10 रेवाड़ी विस में बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला अधिकारियों की डयूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


रेवाड़ी जिला में 592 ऐसे मतदाता हैं, जिनका जन्म 12 मई को है, जिनमें बावल विस क्षेत्र में 145 मतदाता, कोसली विस क्षेत्र में 180 तथा रेवाड़ी विस क्षेत्र के 267 मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 मई को जन्म वाले मतदाताओं को मत डालने के उपरांत ड्रा के द्वारा सरप्राईज गिफ्ट भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर मतदाताओं को वीवीपैट व ईवीएम पर हैंडस ऑन ट्रेनिंग भी करवाई गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रदीप दहिया, तहसीलदार मनमोहन, बावल के तहसीलदार जयवेन्द्र मलिक, कोसली तहसीलदार विजय सिंह, चुनाव तहसीलदार दलीप, चुनाव कानूगो सुनील डांगी, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, नायब तहसीलदार नाहड़ हरीश, पाल्हावास तहसीलदार जयवीर सहित 12 मई को जन्में मतदाता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें