रेवाड़ी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा है कि जिला में लोकसभा चुनाव के लिए 779 बूथ बनाये गये है जिनमें संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है तथा सुरक्षा के प्रबंध कड़े रहते हैं।
उन्होंने बताया कि कोसली क्षेत्र के 9 गांवों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है जिनमें बुडौली, डहीना, बोहका, गुरावडा, रोजूवास, भाकली, गुडियानी, लुखी व सीहा शामिल है। जबकि 21 गांवों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जिनमें लाला, लिलोढ, जाडरा, रोहडाई, रतनथल, कोसली, बव्वा, कारौली, जाटूसाना, करावरा मानकपुर, लुहाना, बिटौडी, गादला, नयागांव, लिसान, धवाना, मंदौला, नाहड, बालधन कलां, बेरली कलां व पाल्हावास शामिल है।
वहीं बावल क्षेत्र के 9 गांवों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है जिनमें खोरी, मनेठी, बावल, खण्डोडा, बोलनी, झाबुआ, आसरका माजरा, आसलवास, धारन शामिल है। जबकि 17 गांवों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जिनमें माजरा, मुतशिल, भालखी, पाली, नंदरामपुर बास, जडथल, सुल्खा, भाडावास, भालखी, बासदुधा, जाटूवास, तिहाडा, टिकला, प्राणपुरा, अलावलपुर, राजगढ, खालेटा, बिठवाना व पातुहेडा शामिल है। रेवाडी क्षेत्र के 6 गांवों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है जिनमें चिल्हड, ढाकिया, महेश्वरी, गोकलगढ, धारूहेडा व गंगायचा अहीर शामिल है। जबकि 9 गांवों के मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जिनमें बुढाना, शहबाजपुर खालसा, रेवाडी सिटी में 10 लोकेशन, रामपुरा में तीन लोकेशन, मीरपुर, गढी अलावलपुर, कालाका, संगवाडी व गुजर घटाल शामिल है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव को लोकतंत्र का पर्व माना जाता है और अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि सभी मिलकर टीम भावना से काम करें और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाएं। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने विशेष रूप से मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय व दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिला का कोई भी व्यक्ति दूरभाष नंबर 1950 पर फोन करके अपने वोट के बारे में जानकारी ले सकता है।