फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंटरनेट कॉल कर मॉल में बम होने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के लियो चौक स्थित बीएमजी मॉल के डोमिनो पिज्जा सेंटर में रविवार रात को बम होने की झूठी सूचना देने वाले शख्स का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी द्वारा इंटरनेट कॉल की गई थी जिसकी वजह से उसका फोन नंबर नहीं आया है। हालांकि पुलिस अब आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा।
फोन नंबर नहीं आया था
शहर के बीएमजी मॉल के डोमिनो पिज्जा सेंटर में रविवार शाम करीब साढ़े 8 बजे किसी अज्ञात शख्स ने इंटरनेट कॉल करके मॉल में बम होने की सूचना दी थी। मॉल में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। पिज्जा सेंटर संचालक द्वारा इसकी जानकारी तुरंत ही सुरक्षा शाखा के प्रभारी को दी गई जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना मॉल के संचालक रिपुदमन गुप्ता को दी। संचालक ने तुरंत ही इस मामले को पुलिस अधिकारियों से अवगत कराया जिसके बाद डीएसपी सतपाल यादव की अगुवाई में भारी पुलिस बल डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच गए। मॉल को खाली करवा दिया गया था। करीब दो घंटे की जांच में कहीं पर भी बम नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिज्जा सेंटर के लैंडलाइन पर आए फोन में इंटरनेट कॉल का प्रयोग किया था जिसकी वजह से उसका नंबर नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आईपी एड्रेस के आधार पर जांच बढ़ाई जा रही है और उसका मोबाइल नंबर अभी बंद चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में डोमिनो पिज्जा सेंटर के कर्मचारी सिरसा के चौटाला गांव निवासी विकास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इंटरनेट से कॉल की गई थी। फिलहाल आइपी एड्रेस के आधार पर फोन नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा और यह संभवतया किसी की शरारत थी।
-सतपाल यादव, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें