फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक सुरक्षा में बाजार में तैनात किए पुलिसकर्मी, नप ने अतिक्रमण करने वालों से वसूले 52 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ की जेबकतरों व चोरों से सुरक्षा करने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम करते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, इसके लिए उनको अपनी सेल्फी लेकर अधिकारियों के व्हाट्सअप पर भेजने के भी निर्देश दिए गए। इधर नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की तथा उन पर करीब 52 हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बाजार का निरीक्षण
दीपावली के सीजन पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है। भीड़ में लोगों की जेब कटने और उनका सामान चोरी होने का डर भी रहता है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए सभी बाजारों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया। उच्च अधिकारियों ने यह जानने के लिए कि पुलिसकर्मी वास्तव में बाजार में तैनात है, उन्हें बाजार में खड़ा होकर अपनी ही सेल्फी लेकर उनके व्हाट्सअप पर भेजने के भी निर्देश दिए। इसकी वजह से पुलिसकर्मी बाजारों में तैनात रहे और सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। धनतेरस पर बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ी लेकिन किसी के साथ भी किसी तरह की अनहोनी, जेब कटने व उनका सामान चोरी होने की कोई घटना सामने नहीं आई। दुकानदार अन्य दिनों में किए गए अतिक्रमण को दीपावली पर कुछ अधिक बढ़ा लेते हैं। फिलहाल दुकानदारों ने ऐसा ही किया हुआ है। नगर परिषद ने ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसा। कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में कर्मचारी बाजारों में पहुंचे और उन दुकानदारों पर एक हजार, डेढ़ हजार व दो हजार रुपये का जुर्माना किया, जिन्होंने हद से कहीं ज्यादा दूरी तक अपना सामान रखा हुआ था। कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर करीब 52 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने बताया कि फड़ लगाकर दुकान लगाने वालों को छूट दी गई है। डबल तख्त लगाकर सामान बेचने वालों पर भी 500 से 1 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें