फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 80 संपर्क मार्गों का नवीनीकरण होगा, प्रथम चरण में 46 करोड़ का बजट जारी

Sat, 10 Jun 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 80 संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए खजाना खोल दिया है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से भेजे गए 80 मार्गों के प्रस्ताव को मुख्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी के साथ 37 सड़कों के लिए 46 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस माह से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाले ग्रामीण संपर्क सड़कों के लिए लंबे समय से बजट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि विभाग की तरफ से समय-समय पर इनकी रखरखाव तो कराई जा रही थी, लेकिन सड़कों का नवीनीकरण किया जाना जरूरी था। इसके लिए विभाग की तरफ से मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजे गए थे। शुरुआती चरण में भेजे गए सभी प्रस्तावों के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ था। इससे नवीनीकरण की श्रेणी में आने वाली सड़कों की संख्या लगातार बढ़ती रही। अब सरकार ने ग्रामीण सड़कों की नवीनीकरण के लिए बजट जारी की है। इसमें प्रथम चरण में जिला की 80 सड़कों के लिए बजट को सैद्धांतिक मंजूरी देने के साथ 37 सड़कों के लिए बजट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा शेष सड़कों के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। साथ हही टेंडरिंग प्रक्रिया के साथ इनका भी बजट स्वीकृत किया जा रहा है।
सर्वाधिक 16 सड़कें बावल को मिली
पीडब्लयूडी की तरफ से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में आने वाली 80 सड़कों का नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें सबसे अधिक सड़कें भी बावल की थी। राजस्थान सीमा से लगते बावल के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत लंबे समय से खराब हैं। ऐसे में अब जिन 37 सड़कों के लिए 46 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया हैं। इनमें 16 सड़कें बावल विधानसभा क्षेत्र की मंजूर हुई हैं। इसके अलावा 10 सड़कें रेवाड़ी और 11 सड़कें कोसली विधानसभा क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

कोट
मुख्यालय की तरफ से 80 सड़कों के नवीनीकरण प्रस्ताव को मंजूर किया जा चुका है। इनमें से 37 सड़कों का बजट आ चुका है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इसके बाद शेष बची सड़कों का भी बजट आ जाएगा। अगले कुछ माह में सड़कों की स्थिति को सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन


- आदित्य देशवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें